Scheme For Low Salary Workers ( Haryana) : पूरी जानकारी

Scheme For Low Salary | government schemes 2024 | personal loan for 10000 salary | personal loan for salary 8000

Scheme For Low Salary Workers : जैसा कि आप सभी जानते हैं कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के कारण कई लोग अपनी नौकरी खो चुके हैं। या फिर ज्यादातर लोग 25000 या इससे कम सैलरी (low salary workers) पर काम कर रहे हैं। अगर आपकी भी तनख्वाह कम है तो आप टेंशन बिल्कुल न लें। ऐसे लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने Scheme For Low Salary Workers योजना को शुरू किया है| हरियाणा सरकार द्वारा लाई गई इस योजना के तहत महज ₹25000 के अंशदान से आप ₹51000 समेत कई अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

दोस्तों अगर आप भी ₹25000 से कम सैलरी पर कार्य कर रहे हैं। तो आज आप हो इस आर्टिकल के माध्यम से बहुत ही आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी।हरियाणा सरकार द्वारा ऐसे लोगों के लिए Scheme For Low Salary Workers का शुभारंभ किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Scheme For Low Salary Workers के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। तो अगर आप भी इस लाभदायक योजना से संबंधित जानकारियों को प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Scheme For Low Salary Workers

Scheme For Low Salary Workers से क्या आशय है?

हरियाणा सरकार द्वारा इस खास स्कीम( Scheme For Low Salary Workers ) को चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा पढ़ाई ,लिखाई ,दवाई और शादी सहित अन्य 19 तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस योजना के तहत वर्कर द्वारा सरकार के वेलफेयर फंड में हर महीने ₹25 से लेकर ₹75 की धनराशि जमा करनी होगी। अगर हम उदाहरण से समझे तो अगर किसी वर्कर की सैलरी में से हर महीने ₹25 कटते हैं। तो कंपनी प्रबंधन द्वारा उसमें ₹50 और जोड़ दिए जाएंगे। सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार हर फैक्टरी के गेट पर इस योजना का बोर्ड लगना अनिवार्य होगा। जिससे इस योजना के बारे में सबको जानकारी प्राप्त हो सके। तथा श्रमिक भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Scheme For Low Salary Workers के तेहत बेटी की शादी के लिए मिलेगी मदद

  • हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई Scheme For Low Salary Workers के अंतर्गत अगर कोई महिला श्रमिक अपना विवाह करना चाहती है।
  • उसे सरकार द्वारा ₹51000 की आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • वहीं अगर किसी श्रमिक की बेटी है। तथा वह उसका विवाह करने जा रही है।
  • तब भी उनके विवाह के लिए ₹51000 की धनराशि आर्थिक सहायता के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • यह धनराशि शादी से 3 दिन पहले खाते में पहुंच जाएगी।

Coir Vikas Yojana (cvy) : Click here

योजना के तेहत पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे रुपए

अगर किसी श्रमिक की लड़के लड़कियां पढ़ाई कर रहे हैं। तथा वह अपनी पढ़ाई को कक्षा एक से बारहवीं तक जारी रखते हैं। उन बच्चों की शिक्षा के लिए हर वर्ष 3000 से ₹4000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस धनराशि की सहायता से वह बच्चे अपने स्कूल ड्रेस, कॉपी किताबें आदि खरीद सकते हैं। अगर किसी श्रमिक के बच्चे 9वीं से लेकर आगे की पढ़ाई करते हैं। तो उन्हें आर्थिक सहायता धनराशि के रूप में 5000 से लेकर ₹16000 तक प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार खुद के लिए अलग से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Scheme For Low Salary Workers के तेहत इन सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ

  • ऐसी श्रमिक जो महीने में ₹18000 वेतन प्राप्त करते हैं।
  • उन्हें सरकार द्वारा हर 5 साल में एक बार ₹3000 की आर्थिक सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • इस धनराशि की सहायता से वह अपने लिए साइकिल खरीद सकते हैं।
  • महिला श्रमिकों को 5 साल में एक बार ₹3500 की आर्थिक लाभ धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • इस धनराशि की सहायता से वह नहीं सिलाई मशीन खरीद सकती हैं।
  • अगर कोई कर्मचारी 5 साल तक जॉब करता है।
  • तो उसे 1500 रुपए की LTC(Leave without concession) की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • अगर किसी कर्मचारी की कार्यस्थल पर काम करते वक्त मौत हो जाती है ।
  • तो आश्रित को 5 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।
  • और यदि किसी अन्य कारणवश मौत होती है तो
  • उनके परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक लाभ धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • नगर के बाहर किसी कर्मचारी की मृत्यु होती है तो उसके संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Conclusion:-

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Scheme For Low Salary Workers के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की| हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आएगा| यदि आप इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके भी पूछ सकते हैं| हम अवश्य ही आपके प्रश्नों का उत्तर प्रदान करेंगे| हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद|

For more info :- Click here

Leave a Comment