Umeed Career Portal 2020 Online Apply | उम्मीद करियर पोर्टल स्टूडेंट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल लॉगिन | Umeed Career Portal Application Form PDF | umeedcareerportal.com Portal
Umeed Career Portal 2020 :- जैसा कि आप सभी लोग जानते ही हैं हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा उम्मीद करियर पोर्टल को भी शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है।
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको उम्मीद करियर पोर्टल 2020 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ,लाभ ,विशेषताएं ,पात्रता ,महत्वपूर्ण दस्तावेज ,आवेदन प्रक्रिया आदि इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आज हम आपके साथ साझा करेंगे। अगर आप भी उम्मीद करियर पोर्टल 2020 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्राप्त करना चाहते हैं ।तो हमारे आज के इस आर्टिकल को अंततः ध्यान पूरा जरूर पढ़ें।
Table of Contents
उम्मीद करियर पोर्टल 2020 क्या है?
हरियाणा राज्य के छात्राओं को काउंसलिंग तथा करियर गाइडलाइन प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा उम्मीद करियर पोर्टल 2020 का आरंभ किया गया है।10वीं तथा 12वीं की छात्राओं को यह गाइडलाइंस प्रदान की जाएंगी। डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा प्रदेश के बहुत क्षेत्रों में उम्मीद काउंसलिंग सेंटर खोले गए हैं।जिसके माध्यम से राज्य के बच्चों को काउंसलिंग तथा करिया गाइडलाइंस प्रदान की जाएगी। इस पोर्टल के जरिए बच्चों का विकास हो सकेगा।मेधावी प्रोफेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस पोर्टल की स्थापना की गई है। केवल हरियाणा राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को ही हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ किए गए हरियाणा करियर पोर्टल 2020 का लाभ प्रदान किया जाएगा।
उम्मीद करियर पोर्टल 2020 पंजीकरण
10वीं तथा 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए उम्मीद करियर पोर्टल 2020 बहुत ही उपयोगी है।इस पोर्टल पर छात्राओं के लिए 18 नवंबर 2020 से ऑनलाइन ट्रेनिंग का आरंभ किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग को दो चरणों में पूरा किया जाएगा।इस ट्रेनिंग के पहले सत्र में शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। तथा ट्रेनिंग के दूसरे सत्र सत्र में छात्राओं को शामिल किया जाएगा। जो छात्र उम्मीद करियर पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें सर्वप्रथम इस पर पंजीकरण करवाना होगा।अगर आप उम्मीद करियर पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया को जानना चाहते हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
MP Yuva Swarozgar Yojana : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
Key Highlights Of Umeed Career Portal 2020
योजना का नाम | उम्मीद करियर पोर्टल |
किस ने लांच किया | हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | हरियाणा के विद्यार्थी |
उद्देश्य | काउंसलिंग तथा करियर गाइडेंस प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2020 |
Umeed Career Portal 2020 का उद्देश्य क्या है?
हरियाणा राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्राओं को काउंसलिंग तथा करियर गाइडलाइंस प्रदान करने के लिए हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल 2020 का आरंभ किया गया है।इस पोर्टल के माध्यम से छात्राओं को करियर गाइडेंस प्रदान की जाएंगी। जिससे उन्हें यह जानकारी प्राप्त हो सके कि किस क्षेत्र की पढ़ाई उनके लिए लाभदायक है। इस पोर्टल के जरिए छात्रों को अपनी रूचि के क्षेत्र के बारे में भी पता चल सकेगा। जैसा की आप सभी को पता ही है छात्रा कभी-कभी गलत गाइडलाइंस मिलने के कारण गलत कोर्स का चयन कर लेते हैं। जिससे कि उन्हें आगे जाकर अपने करियर में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब छात्राओं को इस पोर्टल के माध्यम से कैरियर गाइड लाइंस प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह है आगे चलकर उचित कोर्स का चयन कर सके। तथा वह अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकें।
Haryana Umeed Career Portal 2020 के लाभ तथा विशेषताएं
- राज्य के छात्राओं को उम्मीद करियर पोर्टल 2020 के जरिए काउंसलिंग प्रक्रिया गाइडलाइंस प्रदान की जाएंगी।
- इस योजना के तहत यह गाइडलाइंस 10वीं तथा 12वीं की छात्राओं को प्रदान की जाएंगी।
- राज्य के विभिन्न जिलों में छात्राओं के लिए उम्मीद काउंसलिंग सेंटर को भी स्थापित किया गया है।
- इन सेंटर के माध्यम से जरिए बच्चों को करियर काउंसलिंग प्रदान की जाएगी।
- इस पोर्टल के जरिए राज्य के बच्चों का विकास होगा।
- मेधावी प्रोफेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उम्मीद करियर पोर्टल की स्थापना की गई है।
- इस पोर्टल का लाभ हरियाणा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को ही प्रदान किया जाएगा।
- हरियाणा के बच्चों के लिए 18 नवंबर 2020 से उम्मीद करियर पोर्टल 2020 पर ऑनलाइन ट्रेडिंग आरंभ की जा रही है।
- करियर गाइडेंस के माध्यम से छात्रा को यह पता लगेगा कि उन्हें किस क्षेत्र में पढ़ाई करनी है तथा उनके लिए कौन से क्षेत्र की पढ़ाई लाभदायक होगी।
उम्मीद करियर पोर्टल पर आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)
- इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवेदक को हरियाणा का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- आवेदक सरकारी स्कूल का छात्र होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- स्कूल का आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
छात्र तथा शिक्षकों की ट्रेनिंग की लिंक
सेशन | अटेंडीस | पार्टिसिपेशन की लिंक |
टीचर ट्रेनिंग सेशन ऑन यूसेज ऑफ उम्मीद करियर पोर्टल | उम्मीद सेंटर्स, काउंसलर्स, पीजीटी | http://bit.ly/umeedcareerportaltraining |
स्टूडेंट इंगेजमेंट सेशन ऑन उम्मीद करियर पोर्टल | कक्षा 10वीं तथा 12वीं के छात्र | http://bit.ly/umeedcareerportalwebinar |
छात्र तथा शिक्षकों की आईडी तथा पासवर्ड
लॉगइन बाय | आईडी | पासवर्ड |
स्कूल/ टीचर | स्कूल आईडी followed by t1 eg. 1234t1 | 123456 |
छात्र | छात्र का एसआरएन नंबर | 123456 |
उम्मीद करियर पोर्टल 2020 पर आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उम्मीद करियर पोर्टल 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- अब आपको होम पेज पर लॉग इन करना होगा।
- यदि आप शिक्षक हैं तो आपको स्कूल आईडी को दर्ज करना है।
- और यदि आप चाहते हैं तो आपको अपने एसआरएन नंबर को दर्ज करना है।
- इसके पश्चात आप अपने पासवर्ड को दर्ज करें।
- अब आप लॉग इन करें के लिंक पर क्लिक करें।
लोगिन करने के पश्चात आप करियर, कॉलेजेस ,परीक्षाएं ,वोकेशनल कोर्स ,स्कालरशिप आदि से संबंधित जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको लॉग इन करने के लिए अपना एसआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है। तो आप अपनी टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके एसआरएन नंबर को ले सकते हैं।
Conclusion
हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए Umeed Career Portal का आरंभ किया गया है।इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के छात्राओं को काउंसलिंग तथा करियर गाइडलाइन प्रदान की जाएगी।इस पोर्टल का लाभ केवल हरियाणा राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्राओं को प्रदान किया जाएगा।इस योजना के अंतर्गत 10वीं तथा 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्राओं को गाइडलाइंस प्रदान की जाएंगी। उम्मीद करियर पोर्टल 2020 पर 18 नवंबर 2020 से ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू की जा रही है। इस ऑनलाइन ट्रेनिंग को दो सत्रों में पूरा किया जाएगा। इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को पहले इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल 2020 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की| हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आएगा| यदि आप इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके भी पूछ सकते हैं| हम अवश्य ही आपके प्रश्नों का उत्तर प्रदान करेंगे| हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद|
Read more :- रमाई आवास घरकुल योजना