बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री: जमीन रजिस्ट्री के नियम, फीस व ऑनलाइन चेक

Bihar Property Registration Process | बिहार ई-सेवा पोर्टल क्या है | ऑनलाइन प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | प्रॉपर्टी-जमीन रजिस्ट्री बिहार | बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री

जैसा की आप सभी लोगों को पता ही है सरकार द्वारा डिजिटलीकरण की प्रक्रिया बहुत ही तेजी से चलाई जा रही है। अब बहुत सी सरकारी सुविधाओं को नागरिकों को ऑनलाइन ही प्रदान किया जा रहा है।इसी बात पर ध्यान केंद्रित करते हुए बिहार सरकार द्वारा बिहार संपत्ति पोर्टल रजिस्ट्री का आरंभ किया गया है।

दोस्तों आज किस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं।जैसे कि बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल क्या है,इसके लाभ ,उद्देश्य ,विशेषताएं ,पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज ,प्रॉपर्टी ,रजिस्ट्री करने की ऑनलाइन प्रक्रिया आदि इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी आज हम आपके साथ साझा करेंगे।अगर आप भी बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे आज के इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल क्या है

बिहार सरकार द्वारा बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल आरंभ किया गया है।बिहार राज्य के नागरिक इस पोर्टल के द्वारा अपनी जमीन का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।बिहार राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।अब इस पोर्टल के माध्यम से अब घर बैठे ऑनलाइन अपनी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं । इस सुविधा के माध्यम से नागरिकों के समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी।तथा इस पोर्टल के आरंभ होने से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल का नाम ई रजिस्ट्रेशन ऑफ प्रॉपर्टी रखा गया है।इस पोर्टल के जरिए बिहार राज्य के नागरिक प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही साथ प्रॉपर्टी से संबंधित सभी जानकारियां भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

जैसा कि आप सभी लोग जानते ही हैं कई बार ऐसा होता है कि भूमाफिया जमीन पर कब्जा कर लेते हैं।और इस स्थिति में यह है पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि किसी जमीन का असली मालिक कौन है।अब इस पोर्टल के माध्यम से जमीन के असली मालिक की जानकारी प्राप्त करना भी बहुत आसान हो जाएगा।बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल को ई सेवा पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है।

MP Yuva Swarozgar Yojana

बिहारी ई सेवा पोर्टल का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल बिहार राज्य के नागरिकों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। जिससे कि नागरिक इस सुविधा का लाभ घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सके।बिहार के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से अपनी जमीन या प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ही घर बैठे करा सकते हैं। अब आपको जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर काटने की कोई आवश्यकता नहीं है।सिर्फ आपको अब ऑनलाइन सुविधा के पोर्टल पर जाकर क्लिक करना होगा। और आप घर बैठे हैं बहुत ही आसानी से इस पर अपनी भूमि या प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा सकते हैं। इससे बिहार राज्य के नागरिकों के समय की भी बचत होगी।

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ऑनलाइन प्रक्रिया

राज्य बिहार के नागरिकों के लिए बिहार सरकार द्वारा ई सेवा पोर्टल का आरंभ किया गया है ‌। जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर बाद जाने के बाद आपके सामने हम पर खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ई सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको लैंड रजिस्ट्रेशन का एक विकास दिखाई देगा।
  • आप इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आ जाएगा।
  • लॉगइन पेज पर आप अपनी लॉगिन आईडी का निर्माण करने के लिए ईमेल आईडी दादा फोन नंबर को दर्ज।
  • इसके पश्चात  आपके मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा।
  • प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके आप अपने अकाउंट का सत्यापन कर सकते हैं।
  • इसके पश्चात अब आप लॉगिन करें।
  • लॉग इन करने के पश्चात आपके समक्ष एक फॉर्म खुल कर आएगा।
  • स्पर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही तरीके से दर्ज करें।
  • जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको इससे संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • यह दस्तावेज आपको किसी वकील से बनवाने होंगे
  • या फिरआप इस पोर्टल पर प्रदान किए गए फॉर्मेट को डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं
  • और फिर आप कागजात को खुद भी भर सकते हैं।
  • इसके पश्चात आप सभी कागजातों को अपलोड कर दें।
  • अभी आपके रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है।
  • ऊपर दिए गये चरणों को फॉलो करने के पश्चात आपको फीस का भुगतान करना होगा।
  • जिसे संबंधित जानकारी है हमने नीचे प्रदान की है।

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री फीस

फीस दो तरफ से दी जा सकती है। सर्वप्रथम यह है कि आप अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड कर ले। फिर उस रजिस्ट्रेशन फ्रॉम को बैंक में दिखाकर उसकी फीस जमा कर दें। दूसरा तरीका यह है कि आप इस पोर्टल के माध्यम से ही फीस जमा कर सकते हैं।एक ऑनलाइन प्रक्रिया होगी जिसमें आप अपने डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते हैं।जमा की जाने वाली धनराशि आपके बैंक अकाउंट से कट जाएगी।तथा फिर आपको पोर्टल से जानकारी प्राप्त होगी कि आप रजिस्ट्री ऑफिस कब जाना होगा।

रजिस्ट्री ऑफिस में मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट

  • प्रॉपर्टी खरीदने तथा बेचने वाले दोनों के पास पहचान पत्र होना बहुत ही अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही साथ फॉर्म चार
  • फॉर्म 16
  • दोनों के पास पैन कार्ड तथा form-60/61 तथा ई फिलिंग रसीद का होना भी अनिवार्य है।
  • इन सब चीजों को सबमिट करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।

Conclusion

बिहार सरकार द्वारा बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल को आरंभ किया गया है।इस पोर्टल के आरंभ होने के पश्चात बिहार राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। वह अब घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमीन का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस पोर्टल के आरंभ होने से बिहार राज्य के नागरिकों की समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी।

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पोर्टल के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की| हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आएगा| यदि आप इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना चाहते  हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके भी पूछ  सकते हैं| हम अवश्य ही आपके प्रश्नों का उत्तर प्रदान करेंगे| हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद|

For more info :- Click here

Leave a Comment