उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन – Smart Ration Card हेतु आवेदन पत्र

स्मार्ट राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन | Uttrakhand Smart Ration Card | स्मार्ट राशन कार्ड आवेदन पत्र | Smart Ration Card Registration | उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड

खाद्य पूर्ति विभाग ने smart ration card बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है, इसके तहत एक हफ्ते में टेंडर जारी कर दिया जाएगा। उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों को smart ration card  के जरिए राशन लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी उनको किसी भी सरकारी सस्ते राशन की दुकान से राशन प्राप्त हो जाएगा। इस योजना से सबसे पहले प्रदेश के लगभग 23,000 से अधिक पुराने राशन कार्ड का नवीनीकरण किया जाएगा और उनको उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड 2024 के तहत परिवर्तित किया जाएगा।

उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड

Smart Ration Card 2024 | उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड कैसे बनवाये

इस उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड के तहत उत्तराखंड राज्य के 23 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वह अपने राशन कार्ड का  नवीनीकरण करा कर स्मार्ट राशन कार्ड 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे राज्य के सभी गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को फायदा  पहुंचाया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी द्वारा बताया गया है कि जिले में लगभग पौने चार लाख राशन कार्ड है। जिनको स्मार्ट बनाया जाना है,  जिन लोगों ने उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है सबसे पहले उनकी राशन कार्ड को स्मार्ट राशन कार्ड बनाया जाएगा। इसके बाद अन्य पुराने  राशन कार्ड का नवीनीकरण किया जाएगा।  

राशन कार्ड धारको को जल्द ही दिए जायेगे स्मार्ट कार्ड

उत्तरखंड राज्य के देहरादून जिले के उपभोक्ताओं को स्मार्ट राशन कार्ड प्राप्त करने का इंतज़ार ख़तम होने वाला है। जिसके कुछ समय बाद सभी राशन कार्ड धारको को smart ration card प्रदान किया जायेगा। जिला पूर्ति विभाग ने सम्बंधित एजेंसी को स्मार्ट राशन कार्ड की छपाई के लिए उपभोक्ताओं की लिस्ट दी है। पहले उन राशन डीलरों की दुकानों के स्मार्ट कार्ड बनेंगे जिनके 90 फीसदी उपभोक्ताओं का सत्यापन पूरा हो गया है इस   स्मार्ट कार्ड के बनने से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता स्थापित होगी। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी जी ने बताया है कि इस समय देहरादून जिले में 1,050 सस्ते गले की दुकाने मौजूद है। जिसमे पोन चार लाख राशन कार्ड उपस्थित है। जिसमे सवा दो लाख सफ़ेद कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बने है और 15,000 कार्ड अंत्योदय कार्ड और डेढ़ लाख पीले कार्ड रखे हुए हैं।

उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड अब तक किये गए सत्यापन

इस स्मार्ट कार्ड योजना के तहत 50 राशन कार्ड डीलरों के 90 फीसद उपभोक्ताओं का सत्यापन हो गया है। जिसमें 100 अन्य राशन डीलर है, जिनका सत्यापन 80 फीसद से अधिक हो चुका है और  500 से ज्यादा राशन डीलरों का 70 फीसदी से अधिक सत्यापन हो चुका है। शासन की ओर से आदेश आते ही स्मार्ट कार्ड की छपनी (printing ) का काम शुरू कर दिया जायेगा। उसके बाद जल्द से जल्द  सभी राशन कार्ड धारको को स्मार्ट कार्ड प्राप्त हो जायेगे। इसके तहत प्रति स्मार्ट कार्ड का मूल्य 50 रूपये तक हो सकता है।

स्मार्ट राशन कार्ड क्या है | Uttrakhand Smart Ration Card

उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड 2024 लोगो के समान्य राशन का बदला हुआ स्वरूप है। जिसका उपयोग समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के परिवारों को रियायती एवम् कम से कम दरों पर सरकार द्वारा खाद्य पदार्थो और अन्य प्रावधानों को आपूर्ति के लिए किया जाएगा। इस Uttarakhand smart ration card 2024 के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को  जीवनयापन  के लिए सभी आवश्यक एवं आधारभूत प्रावधान प्राप्त हो सके। इस स्मार्ट राशन कार्ड योजना  से उत्तराखंड डिजिटल बनेगा और प्रौद्योगिकी  के क्षेत्र में भी आगे विकसित होगा।

About उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड 2024

 यदि कोई राशन कार्ड धारक किसी महीने का राशन नहीं लेते है तो अगले महीने डीलर उन लोगो को दो महीने का राशन नहीं देता है इसकी शिकायत काफी लोगो को रहती है।  स्मार्ट राशन कार्ड बनने से इस शिकायत का पता  खाद्य पूर्ति विभाग को लग जायेगा। इस से लोगो कि इन शिकायतों से छुटकारा मिल जायेगा, क्योकि Uttrakhand Smart Ration Card 2024 धारको का barcode scan करने पर डाटा ऑनलाइन दर्ज हो  जायेगा जैसे कि आप जानते है अभी मेनुअल रेजिस्टर में राशन विवरण का रिकॉड दर्ज किया जा रहा है लेकिन स्मार्ट कार्ड के बनाने के बाद ये सब काम खुद ही खत्म हो जाएंगे।

Online Form उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड 2024

सभी गरीब लोगो के लिए राशन कार्ड  एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। इस के ज़रिये आर्थिक रूप से गरीब लोग सरकार द्वारा सरकारी राशन कि दुकान पर  भेजा जाने वाली खाद्य प्रदार्थ जैसे कि चावल ,गेहू ,चीनी ,तेल ,केरोसिन आदि कम  दरों पर खरीद सकते है। जिस से वे उचित ढंग से अपना जीवन यापन कर सकते है | Ration Card 2024 हर व्यक्ति कि पहचान के रूप में भी काम करता है और पासपोर्ट बनवाने में इसका प्रयोग किया जा सकता है। राशन कार्ड तीन प्रकार के होते है- पहला APL राशन कार्ड ,दूसरा BPL राशन कार्ड  और तीसरा AAY राशन कार्ड।

उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड 2024 का उद्देश्य

इस smart ration card  के द्वारा राज्य में होने वाली कालाबाज़ारी को रोका जा सकेगा।  इस उत्तराखंड smart ration card  2024  में एक QR code है,  जिसकी वजह से उपभोक्ता सस्ते गल्ले कि दुकान से सस्ता राशन आसानी से ले सकते हैं। इस उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड से  राज्य को digital बनाने के लिए प्रयास होगा और उत्तराखंड को प्रगति के पथ की ओर ले जाया जाएगा । राज्य के हर गरीब परिवारों को  स्मार्ट राशन कार्ड उपलब्ध करा कर उनके जीवन को सरल एवं बेहतर बनाया जाएगा।

स्मार्ट राशन कार्ड के मुख्य तथ्य 2024

  • इस स्मार्टराशन कार्ड के तहत उत्तराखंड के राशन कार्ड धारक कम्पूटराइज़ जन वितरण प्रणाली की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे |
  • स्मार्ट राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना होगा, जिससे सस्ता राशन वितरण में धोखाधड़ी को रोका जाएगा।
  • इस कार्ड में एक QR code होगा जिसके सहायता से रियायती दरों पर राशन प्राप्त होगा।
  • Smart Ration Card से यह पता चलेगा कि पात्र उपभोक्ता ने ही राशन लिया है या नहीं?
  • अब इन smart ration card के  बनने से धोखाधड़ी ओर भ्र्ष्टाचार  को रोका जा सकेगा।

Document of Smart Card 2024

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उत्तराखंड फाइव स्टार विलेज पोस्टल योजना 2023

उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड  बनवाने के लिए आवेदन कैसे करे ?

(Application Form Smart Ration Card)

उत्तराखंड राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी smart ration card बनवाने के लिए online apply करना चाहते है तो, उन्हें अभी कुछ इंतज़ार करना पड़ेगा क्योकि अभी स्मार्ट बनवाने के लिए   online apply process  को शुरू नहीं किया गया है। जैसे ही खाद्य और आपूर्ति विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुर किया जायेगा तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य ही सूचित कर देंगे।

उत्तराखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी राशन कार्ड के आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर, आसानी से  राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते हैं।

  • पहले आपको खाद्य आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।  जिसके  बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Downloads का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक   करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको Ration Card Application Form के विकल्प पर क्लिक करे। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने application form pdf खुल जाएगी।
  • इसके बाद आपको इस application form PDF को डाउनलोड कर सकते है। इसको डाउनलोड करने के बाद आपको एप्लीकेशन में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को अपने नज़दीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर submit करना होगा।

Contact us

1. The Secretary

    Department of Food and Civil Supply,

    Government Of Uttarakhand

    Chief Secretary Building

    Uttarakhand Secretariat

 4, Subhash Road, Dehradun – 248001

    Email : secy-fcs-ua[at]nic.in

2. Commissioner, Food and Civil Supply

    Directorate of Food and Civil Supply,

   Uttarakhand

 Khadya Bhawan, Mussoorie Bypass Ring Road (Ladpur) Dehradun

    Telephone No. : 0135-2780765

    Email : comm-fcs-uk[at]nic.in

3. Controller Legal Metrology, Uttarakhand

  Department of Food and Civil Supply

    15, Gandhi Road

     Dehradun – 248001

    Telephone / Fax No.  : 0135-2653159

    Email : legalmetuk[at]gmail.com

4. State Consumer Disputes Redressal Commission

    176, Ajabpur Kalan (Near Spring Hills School)

    Motherowala Road, Dehradun – 248121

    Telephone (O) : 0135-2669719

    Fax : 0135-2669719

    Email : scdrc-uk[at]nic.in

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको “उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड 2024” के अंतर्गत हमने आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आएगा| यदि आप इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना चाहते  हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके भी पूछ  सकते हैं| हम अवश्य ही आपके प्रश्नों का उत्तर प्रदान करेंगे| हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद|

Read more :-

उत्तराखंड पेंशन योजना 2023

Leave a Comment