सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम 2020 | soil health card scheme online apply | मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में आवेदन कैसे करें | soil health card scheme registration | सॉइल हेल्थ कार्ड
आज के इस लेख में हम आपको सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम 2020 के बारे में बताने वाले हैं। उसी के साथ साथ लेख में हम आपको मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना क्या है? यह भी बताएंगे और इसके प्रति ऑनलाइन आवेदन तथा स्वास्थ्य कार्ड को प्रिंट कैसे करना है? और डाउनलोड कैसे करना है? इसकी प्रक्रिया के बारे में भी आपको जानकारी विस्तार में प्रदान करेंगे।
जैसे कि आप सभी जानते हैं किसानों को जब तक अच्छी मिट्टी नहीं मिलेगी तब तक उनकी फसल भी अच्छी नहीं होगी। इसीलिए सॉइल हेल्थ कार्ड योजना को शुरू किया गया है। ताकि किसानों को अच्छी फसल के लिए अच्छी मिट्टी मिल सके और इस देश के किसानों को जमीन की मिट्टी की गुणवत्ता का अध्ययन भी इस स्कीम के तहत किया जाएगा। आइए जानते हैं सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम 2020 के बारे में

सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम 2020 | Soil health card scheme 2020
2015 में केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत देश के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को अच्छी फसल प्राप्त करने में सहायता की जाएगी। उसके साथ ही किसानों को एक हेल्थ कार्ड भी प्रदान किया जाएगा। जिसमें किसानों की कृषि भूमि के उवर्रक क्षमता से संबंधित सभी जानकारियां कार्ड में प्रदान की जाएंगी। कृषि भूमि की जरूरत के हिसाब से उवर्रकों का उपयोग इस योजना का लाभ लेकर किसान भाई आसानी से कर सकेंगे।
देश के जो भी किसान फसल करते हैं और अच्छी फसल के लिए इस योजना के तहत आवेदन करते हैं तो उन्हें काफी ज्यादा लाभ इस योजना के तहत प्राप्त होने वाला है। क्योंकि इस योजना का लाभ किसान भाई उठा सकते हैं और देश के सभी किसानों को इस योजना के तहत शामिल किया गया है। योजना के तहत किसानों की फसल में लाभ पहुंचाने के लिए किसान की जमीन की मिट्टी की गुणवत्ता का आयोजन इस योजना के तहत किया जाएगा जो कि बहुत अच्छी बात है किसानों के लिए।
योजना का नाम | सॉइल हेल्थ कार्ड योजना 2020 |
किसके द्वारा आरम्भ की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
लाभार्थी | देश के किसान |
योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन माध्यम |
मुख्य उद्देश्य | देश के किसानो को लाभ पहुँचाना |
लाभ | फसलों के उत्पादन में वृद्धि लाना |
योजना की श्रेणी | केंद्र सरकार योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | soilhealth.dac.gov.in/ |
सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम 2020 का उद्देश्य
2020 तक किसानों की आय को दुगनी रफ़्तार से बढ़ाने के लिए और दुगना करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम की शुरुआत की गई है। विजन वर्ष 2020 तक इस योजना के माध्यम से हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य को पूरा किया जा सकेगा। इस कार्ड के तहत कृषि भूमि की उवर्रक क्षमता के बारे में भी जानकारी किसानों को प्रदान की जाएगी।
- हर 3 साल में केंद्र सरकार द्वारा किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड योजना के अनुसार मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाएगा।
- किसानों की मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी यह कार प्रदान करने में काफी ज्यादा सहायक माना जाएगा।
- जो कि 3 साल में एक बार ही प्रदान किया जाएगा।
- 14 करोड़ किसानों को 3 साल में पूरे भारत में या कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
- इसके अंतर्गत पोषण उर्वरकों के बारे में भी किसानों को बताया जाएगा।
- कृषि भूमि से जुड़ी सभी जानकारियां किसानों को प्राप्त होंगी।
- किसानों की आय में वृद्धि लाने के लिए इस योजना का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
- साल 2022 तक कोसनों की आए 2 गुना बढ़ाने का उद्देश्य इस योजना का है।
सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम 2020 की विशेषताएं
- किसानों को उनकी जमीन का अध्ययन करके मृदा काड प्रदान करना है।
- इसमें किसानों को मिट्टी की जानकारी से लेकर, ज्यादा खेती कर पाए की पूरी जानकारी देंगे।
- किसानों की मिट्टी अच्छी होगी तब वह फसल भी अच्छी कर पाएंगे।
- यदि किसानों की फसल अच्छी होगी तब उनकी फसल भी अच्छी लगेगी।
- फसल अच्छी होने के बाद उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
- और इस प्रकार से किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा खेती करने के लिए।
- मिट्टी की गुणवत्ता को पढ़कर फसल लगाने से फसल की उत्पादन क्षमता भी बढ़ जाती है।
- जितनी ज्यादा किसानों की फसल होगी उतनी ज्यादा उनकी आय में वृद्धि होगी।
- मिट्टी के आधार और संतुलन को बढ़ावा देना।
- इस योजना के तहत खाद्य के उपयोग से किसानों को सहायता देने का मुख्य उद्देश है।
Kisan Yojana Rejected List 2020
सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम 2020 के लाभ
- किसान भाई इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- देशभर में कोई भी किसान इस योजना के तहत आवेदन कर सकता है।
- किसानों की मिट्टी का सैंपल लिया जाएगा।
- सैंपल लेने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा इकट्ठा किया जाएगा।
- मिट्टी को लैबोरेट्री में टेस्ट किया जाएगा।
- और मिट्टी के बारे में सभी जानकारियों को निकाला जाएगा।
- मिट्टी की सभी जानकारी किसानों को बता दी जाएगी।
- फिर मिट्टी की जांच के बाद सैंपल की ताकत और कमजोरी दोनों की सूची किसानों को बताई जाएगी।
- यदि मिट्टी में कमी आती है तब किसानों को सुधार करने के लिए सूचित किया जाएगा।
- सैंपल मिट्टी की एक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी
- और इस रिपोर्ट को ऑनलाइन मोड में अपलोड भी किया जाएगा।
सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम 2020 में आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर मेन पेज में आपको लॉगइन का ऑप्शन दिखाई देगा।

- यहां पर आपको स्टेट का चयन करना होगा।
- फिर उसके बाद कंटिन्यू बटन पर क्लिक कर दें।
- इस पेज में रजिस्टर न्यू यूजर का ऑप्शन मिलेगा।

- इस पर क्लिक करके जानकारियों का चयन कर दें।
- जानकारियों का चयन करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आप का रजिस्ट्रेशन सफल हो जाएगा।

- फिर दोबारा से वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद यूजर नेम और पासवर्ड को दर्ज कर देना है।
- इस प्रकार से आप योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं
Soil health card 2020 print/ download
यदि आप सॉइल हेल्थ कार्ड का प्रिंट निकालना चाहते हैं या फिर डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां पर आपको फार्मर कॉर्नर दिखेगा।
- इसमें प्रिंट सोयल हेल्थ कार्ड ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें।
- यहां पर अपने स्टेट का चयन करें जिसके बाद नया पेज खुलेगा।
- इसमें पेज में आपको एक फॉर्म प्राप्त होगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछने सभी जानकारियों को दर्ज करना है।
- जानकारियों को दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने कार्ड खुल जाएगा।
- यहां पर आपको प्रिंट और डाउनलोड का बटन दिखाई देगा।
- आप यदि प्रिंट करना चाहते हैं तो प्रिंट बटन पर क्लिक कर दें।
- यदि आप डाउनलोड करना चाहते हैं तब डाउनलोड बटन पर क्लिक कर दें।