ई धरती पोर्टल (E Dharti) में अपना खाता राजस्थान कैसे देखें

ई धरती पोर्टल | Apna Khata Rajasthan Online Check | राजस्थान (E Dharti) अपना खाता कैसे देखें | इ धरती ऑनलाइन जमाबंदी | राजस्थान नक़ल रिपोर्ट |

राजस्थान की राज्य सरकार द्वारा अपना खाता राजस्थान नाम के पोर्टल की शुरुआत की गई थी। जिसके अंदर लोगों की जमीन से जुड़ी सभी जानकारियां मौजूद है। और यह ऑनलाइन विवरण प्रदान करने के लिए बनाई गई है। राजस्थान के लोग इस इ पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपनी या किसी की भी जमीन की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। खाता राजस्थान को ई धरती पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग खसरा नंबर जमाबंदी या भूमि का नक्शा भी ऑनलाइन ही देख सकते हैं।

आज हम आपको ई धरती पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं जिसमें हम बताएंगे कि ई धरती पोर्टल का उद्देश्य क्या है? इस पोर्टल की आप को क्या-क्या लाभ प्राप्त हो सकते हैं। उसी के साथ साथ बताएंगे कि आप अपना जमाबंदी, नकल ऑनलाइन कैसे देख सकते हो और ई धरती पोर्टल से मिले हुए डेटा को ऑनलाइन आप किस प्रकार से डाउनलोड कर सकते हो उन सभी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ई धरती पोर्टल (E Dharti) में अपना खाता राजस्थान कैसे देखें

ई धरती पोर्टल क्या है

ई धरती पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है जहां पर राजस्थान के लोगों की जमीन से जुड़ी सारी जानकारियां ऑनलाइन इस पोर्टल के माध्यम से प्रदर्शित की जाती है। उसी के साथ साथ ऑनलाइन ही लोग यहां पर जान सकते हैं कि जमीन किसकी है। जमीन का खसरा नंबर क्या है और जमीन का मालिक कौन है ,

उससे मिलते जुलते जितनी भी जमीन से जुड़ी जानकारियां है इस पोर्टल पर आपको मिल जाएगी। ई धरती पोर्टल के माध्यम से भूमि का सारा रिकॉर्ड राजस्थान के लोगों को दिया जाएगा। जिसमें बहुत सारी सुविधाएं मौजूद है और लोग अब आसानी से जमीन का रिकॉर्ड इस पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं वह भी घर बैठे बैठे।

E-Dharti Portal का उद्देश्य

  • ई धरती पोर्टल का उद्देश्य यही है कि राजस्थान में लोग जितने भी रह रहे हैं उनका जमीन का सारा डाटा ऑनलाइन लोगों तक पहुंचाना
  • ई धरती पोर्टल के जरिए यह आसान कर दिया गया है कि राज्य के लोग अब जमीन की सारी जानकारी जैसे की जमीन का मालिक कौन है, उसके रिकॉर्ड तथा खसरा नंबर, जमाबंदी तथा भूमि का नक्शा इन सभी जानकारियों को ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • पहले जमीन से जुड़ी जानकारियों को पाने के लिए राज्य के लोगों को पटवार खाने में जाकर के चक्कर काटने पड़ते थे। मगर अब ऑनलाइन सुविधा प्रदान करते ही लोगों की यह परेशानी में काफी ज्यादा सुधार आया है
  • अब लोगों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे वह घर बैठे ही ऑनलाइन अपने कंप्यूटर से या लैपटॉप से इसको आसानी से देख सकते हैं।
  • सरकार ने सिर्फ देखने के लिए इसको नहीं बनाया है बल्कि इसको ऑनलाइन देखने के साथ-साथ आप रिकॉर्ड्स को डाउनलोड भी कर सकते हो।
  • न केवल आप अपना डेटा बल्कि आप दूसरों की जानकारी भी देख सकते हो। और बहुत ही ऐसी सुविधाएं हैं जिसका लाभ आप यहां से उठा सकते हो।

ई धरती पोर्टल के लाभ

  • ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के बाद राजस्थान को कोई भी व्यक्ति अपना खसरा नंबर और जमाबंदी नंबर इस पोर्टल के माध्यम से पता कर सकता है।
  • राज्य के लोगों को अब पटवारी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, वह घर बैठे ऑनलाइन ही अपना डाटा पोर्टल के जरिए चेक कर सकते हैं।
  • राज्य के लोग पोर्टल पर अपना खाता नंबर डालकर घर बैठे ही भूमि का नक्शा तथा सारा रिकॉर्ड देख सकते हैं।
  • ई धरती पोर्टल में शामिल किया गया जमाबंदी, नकल, खतौनी, खसरा, नक्शा, गिरदावरी रिपोर्ट आदि को ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • ई धरती पोर्टल से राज्य के लोग इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं
  • पोर्टल के माध्यम से आ लोगों का बहुत सारा समय बचेगा।
  • ई धरती पोर्टल में ना केवल देखने की सुविधा मौजूद करवाई गई है बल्कि डाउनलोड करने का अवसर भी मुहैया करवाया गया है।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट योजना

ई धरती पोर्टल में अपना खाता जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें ( जमाबंदी कैसे देखे )

यदि आप ई धरती पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ आपको स्टेप्स दिए गए हैं। जिनको आप को फॉलो करना होगा और वह इस प्रकार है :-

  • सबसे पहले आपको ऑनलाइन वेबसाइट पर जाना होगा जिसके बाद आपके सामने एक बड़ा सा होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको पहले जिला चुनने यानी जिला चुने के नाम का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आप जिस जिले में रहते हैं उस जिले का नाम चुन लेना है।
E Dharti portal in Hindi
  • आपके सामने दूसरा पेज खुल जाएगा जिसके आपको तहसील का नाम चुनना होगा।
  • जैसे ही आप तहसील का नाम चुनोगे तब उसके बाद दोबारा से आपके पास एक नया होम पेज खुल कर आ जाएगा।
Rajasthan Apna Khata download kaise karen, ई धरती पोर्टल (E Dharti) में अपना खाता राजस्थान कैसे देखें
  • जिसमें आपको गांव का नाम चुनना है। अब आपने गांव का नाम चुन लिया है तब उसके बाद आपके सामने एक बड़ा सा फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
ई धरती पोर्टल (E Dharti) में अपना खाता राजस्थान कैसे देखें
  • उस फॉर्म में आपको सभी जानकारियां ध्यान पूर्वक से भर देनी है जैसे कि आपका नाम, पता और आपका मोबाइल नंबर आदि।
राजस्थान अपना खाता
  • इन सब जानकारियों को भरने के बाद आपको नीचे नकल जारी करने के लिए एक ऑप्शन दिखाई देगा। जहां पर आप को क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने प्रश्न पूछा जाएगा कि जमाबंदी के लिए आवश्यक जानकारी क्या देना चाहते हैं USN, खसरा नंबर, खाता संख्या या फिर अपना नाम।
E Dharti
  • आपको जो भी सही लगे आप उस विकल्प को चुन सकते हैं। जैसे ही आप इस विकल्प को चुन लोगे तब आपके सामने जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखने के लिए पेज खुल जाएगा।
  • अब यहां पर आपको जिस भी प्रकार की जानकारी चाहिए वह जानकारी आप आसानी से देख पाओगे, और वह जाकारी आपके सामने आ जाएगी।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना

ई धरती पोर्टल के माध्यम से डाटा कैसे डाउनलोड करें

अगर आप ई धरती पोर्टल के माध्यम से डाटा को डाउनलोड करना चाहते हैं तो कृपया इन स्टेप्स को फॉलो जरूर करें यह कुछ इस तरीके से हैं :-

  • पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं जहां पर आप को बड़ा सा होम पेज देखने को मिलेगा।
  • पर आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी उन सारी जानकारियों को भर दीजिए।
  • आपको एक मैप दिखाया जाएगा जिसमें आपको आपके खसरा नंबर पर क्लिक कर देना है।
राजस्थान भू नक्शा पोर्टल
  • के सामने एक नक्शा दिखाई देगा जहां से आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Download करने के लिए एक प्रिंट वाला ऑप्शन आपको दिखाई देगा उस पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आप इस डेटा को पीडीएफ फाइल में सेव कर सकते हैं।

Leave a Comment