उन्नत भारत अभियान योजना : Unnat Bharat Abhiyan Yojana, Apply Online

उन्नत भारत अभियान योजना 2024 | unnat bharat abhiyan yojana 2024 online apply | उन्नत भारत अभियान योजना रजिस्टर | unnat bharat abhiyan scheme | उन्नत भारत अभियान स्कीम

Unnat Bharat Abhiyan Yojana : नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं उन्नत भारत अभियान योजना के बारे में। 11 नवंबर 2014 को गांव को विकसित करने के लिए उन्नत भारत योजना अभियान की शुरुआत की गई है। गांव में रहने वाले लोग और उनके समुदायों को उच्च शिक्षण के सुविधा को प्रदान कराने के लिए इस योजना का आयोजन किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत जो अभी तक गांव पिछड़े हुए हैं, उन्हें उच्च शिक्षण के माध्यम से विकसित किया जाएगा। तथा उन लोगों के गांव को भी विकसित किया जाएगा। जो अभी तक पूरी तरीके से विकसित रूप में नहीं आ पाए हैं। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि उन्नत भारत अभियान योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं।

उन्नत भारत अभियान योजना 2020 : UBA online apply form

उन्नत भारत अभियान योजना 2024

दोस्तों आपको यह बात बता दें कि इस योजना को आईआईटी दिल्ली द्वारा समन्वित किया गया है। जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे भारत देश में आज भी कुछ ऐसे गांव हैं जहां पर शिक्षा का विकास अभी तक नहीं हुआ है। जिसकी वजह से ना केवल शिक्षा बल्कि बाकी शहरों में भी इसका प्रभाव बहुत बुरी तरीके से पढ़ रहा है। और वह पिछड़े वर्गों में ही गिने जा रहे हैं।

इसीलिए उन्नत भारत अभियान योजना की शुरुआत की गई है ताकि इन सब गांवों को विकसित किया जाए उसी के साथ साथ वहां के रहने वाले लोगों को और उनके समुदायों को भी उच्च शिक्षा की प्राप्ति हो तथा और भी अच्छी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जो की उन्नत भारत अभियान योजना के तहत इसका मुख्य उद्देश्य है।

Unnat Bharat Abhiyan Yojana का उद्देश्य

उन्नत भारत अभियान योजना के अंतर्गत देश के गांव के नागरिकों को उन्नति की ओर ले जाने के लिए सरकार द्वारा उच्च शैक्षणिक संस्थाएं, स्थानीय ग्रामीण समुदाय और लोगों को अच्छी पढ़ाई तथा कौशल विकास का मौका प्रदान किया जाएगा।

योजना के तहत गांव को शिक्षा संस्थानों के साथ जोड़ा जाएगा। जो कि गांव का समूह तैयार करके किया जाएगा। इस प्रकार से गांव का आर्थिक और सामाजिक तौर पर विकास किया जाएगा। गांव में रहने वाले जो भी इच्छुक लाभार्थी लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं।

उन्नत भारत अभियान योजना 2024 के मुख्य तथ्य

  • देश भर के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों गांवों को इस योजना के तहत गोद लेंगे।
  • इस योजना के तहत विश्वविद्यालय के छात्र और कॉलेजों को भी शामिल किया जाएगा।
  • कुल 748 संस्थाएं इस योजना के तहत कार्य कर रही है।
  • 748 संस्थाओं में से 143 संस्थाएं फेस 1 में भाग लेंगी।
  • जिसमें 313 टेक्निकल और 292 नॉनटेक्निकल संस्थाएं योजना के तहत कार्यरत की जाएंगी।
  • Unnat Bharat Abhiyan के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान कि जाएगी।
  • पिछड़े गांवों को विकसित करने में इस योजना का योगदान रहेगा।
  • विभिन्न प्रकार की तकनीक इस्तेमाल करके देश की प्रगति करनी है।
  • योजना ते तहत उच्च शिक्षा के संस्थाओं को शामिल किया गया है।
  • ताकि वह पिछड़े गांव के आर्थिक और सामाजिक विकास में मदद कर सके।

Unnat Bharat Abhiyan Yojana 2024 का लाभ

  • ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • गांव को उन्नत भारत अभियान योजना के तहत शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • ऑनलाइन माध्यम से योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • शैक्षिक संस्थानों, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्थानीय समुदाय के लोग शामिल होकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • देश भर के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों गांवों को इस योजना के तहत गोद लेंगे।
  • इस योजना के तहत विश्वविद्यालय के छात्र और कॉलेजों को भी शामिल किया जाएगा।
  • कुल 748 संस्थाएं इस योजना के तहत कार्य कर रही है।
  • गांव का छोटा-छोटा समूह तैयार करके उन्हें शिक्षा संस्थानों के साथ जोड़ा जाएगा।

उन्नत भारत अभियान योजना 2024 की पात्रता और दस्तावेज

  • आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का होना चाहिए।
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • ग्रामीणों की संख्या
  • नाम को अपनाने का प्रस्ताव
  • संस्थागत बैंक विवरण
  • AISHE कोड
  • जनादेश प्रपत्र
  • डीसी को पत्र
  • समन्यवक
  • सूचना संस्थान के प्रमुख

उन्नत भारत अभियान योजना 2024 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप Unnat Bharat Abhiyan Yojana के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए इस स्टेप्स को फॉलो करके करें

  • सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुल जाएगा।
  • अब यहां पर आपको JOIN UBA नाम का ऑप्शन दिखाई देगा।
उन्नत भारत अभियान योजना
  • दिख रहे इस ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब दुबारा से आपके सामने नया होमपेज को ले जाएगा।
  • यहां पर आपके सामने एक पॉपअप पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पॉपअप पेज में आपको रजिस्ट्रेशन की पात्रता बताई गई होगी।
  • जिसमें आपको प्रोसीड बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने दोबारा से नया पेज खुलेगा।
उन्नत भारत अभियान योजना
  • यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको बहुत सी जानकारियां पूछी गई होंगी।
  • सभी जानकारियों को आप को ध्यान पूर्वक भरना है।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम पता मोबाइल नंबर आदि को सही तरीके से भरें।
  • उसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म के भरने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा।
  • जिससे आप योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर PI लॉगिन और SEG लॉगिन कर सकते हैं।

Also Read : Ayushman Bharat Yojana

Leave a Comment